Meerut News: आग से अविका होटल और दो कार राख
मेरठ, सितम्बर 13 -- Meerut News: परतापुर में दिल्ली रोड पर दीवान रबड़ के सामने अविका होटल में शनिवार सुबह शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस दौरान 15 कर्मचारियों और ग्राहकों ने दौड़कर जान बचाई। आग से होटल में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। होटल के बाहर खड़ी ब्रेजा और ईऑन कार भी जल गईं। आग में होटल की दो मंजिल के लेंटर तक पिघल गए। बराबर में मौजूद बैंक तक भी आग पहुंच गई थी, लेकिन शुक्र रहा कि उसे काबू कर लिया गया और कोई जनहानि भी नहीं हुई। परतापुर में दिल्ली रोड पर मोहकमपुर वीनस गार्डन निवासी अरविंद भाटी का अविका होटल है। इस होटल को उन्होंने कांग्रेस नेता चंचल कुमार नंदवानी उर्फ बंटी निवासी न्यूदेवपुरी रेलवे रोड को किराये पर दिया हुआ था। होटल में शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे के आसपास शार्ट सर्किट से भयानक आग लग गई। इसके बाद पुलिस और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.