मेरठ, जुलाई 8 -- Meerut News: 15वें विवेक पांडे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का बुधवार को समापन हो गया। सीनियर वर्ग के फाइनल में आईटीआई क्रिकेट एकेडमी और एलाइट क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका। ऐसे में दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। एलाइट क्रिकेट एकेडमी ने 202 रन बनाए। जवाब में आईटीआई क्रिकेट एकेडमी ने 13.5 ओवर में 5 विकेट पर 159 रन बनाए थे। बारिश के चलते मैच आगे नहीं खेला जा सका और दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। मुख्य अतिथि विवेक कोहली ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। आईटीआई के प्रधानाचार्य संजीव कुमार, रजनी और खुशबू ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। संचालन कुलदीप ने किया।क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि जल्द ही जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों को भी खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। समारोह के दौरान...