Meerut News: आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में सख्ती के निर्देश
मेरठ, जुलाई 13 -- Meerut News: मेरठ सीडीओ नूपुर गोयल ने सोमवार को विकास भवन सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जन-शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए।सीडीओ ने सभी विभागीय अधिकारियों को स्वयं शिकायतों की मॉनिटरिंग करने का निर्देश देते हुए कहा कि आईजीआरएस सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सीएमओ डॉ. राम प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, डीपीआरओ वीरेन्द्र सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह, समस्त बीडीओ सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.