Meerut News: आईजीआरएस की शिकायत पर पूछताछ की तो दरोगा को दी धमकी
मेरठ, अक्टूबर 2 -- Meerut News: आईजीआरएस पर दर्ज शिकायत के संबंध में एक दरोगा ने जब आरोपी के मोबाइल नंबर पर कॉल कर अश्लील फोटो भेजने के मामले में जानकारी मांगी तो दूसरी तरफ से गाली-गलौज शुरू हो गई। आरोपी ने दरोगा को भुगत लेने की धमकी भी दी। इसके बाद मोबाइल बंद कर लिया। दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। देहली गेट थाने में तैनात दरोगा लोकेश प्रताप ने तहरीर में बताया कि मोहल्ला बनबटान निवासी शाहरुख ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि एक मोबाइल नंबर से उसके व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो भेजे गए हैं। थाने पर शिकायत पहुंचने के बाद दरोगा ने संबंधित मोबाइल नंबर पर कॉल की। कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम साजिद बताया। उसने अपनी लोकेशन प्यारे लाल अस्पताल के सामने केले के गोदाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.