Meerut News: आइसक्रीम दिलाने से मना करने पर युवक और उसके बच्चों को पीटा
मेरठ, अगस्त 13 -- Meerut News: दिल्ली रोड पर बच्चों को आइसक्रीम दिलाने गए युवक से चार लड़कों ने आइसक्रीम दिलाने का कहा। उसने मना किया तो चारों ने उस पर हमला कर दिया। पीड़ित युवक और उसके बच्चों को चोट आई। इंद्रानगर निवासी आशीष पोसवाल ने बताया कि वह अपने बच्चों को दिल्ली रोड पर एमआरएफ टायर शोरूम के पास आइसक्रीम दिला रहा था। इसी दौरान ब्रह्मपुरी निवासी मोहित व उसका भाई राजू दो अन्य लड़कों के साथ आया। चारों उससे आइसक्रीम दिलाने की मांग करने लगे। मना करने पर चारों आरोपी युवकों ने आशीष व उसके बच्चों के साथ मारपीट कर दी। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने चारों आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.