मेरठ, अक्टूबर 29 -- Meerut News: पति की हत्याओं में सजा पा चुकीं मुस्कान और रविता ने अहोई अष्टमी का व्रत रखने की इच्छा जेल प्रशासन से जताई है। दोनों ने जेल में सामाजिक कार्य करने वाली महिला संस्था से पूजन सामग्री की मांग की है। संस्था उनकी जरूरत के मुताबिक सामान उपलब्ध करा रही है। जेल प्रशासन के अनुसार, महिला बंदियों को धार्मिक आस्था के अनुरूप व्रत रखने और पूजा करने की अनुमति है। इसके लिए जेल के नियमों के तहत आवश्यक व्यवस्था की जाती है। व्रत की तैयारी के बीच सामने आई मांग यह भी पढ़ें- Meerut News: पतियों की कातिल मुस्कान, रविता और दामिनी जेल में रखेंगी अहोई का व्रतअहोई अष्टमी के लिए सामग्री की मांग सोमवार को संजीवनी महिला संस्था की निशी जैन अपनी टीम के साथ जिला जेल पहुंचीं। संस्था की ओर से महिला बंदियों को करवाचौथ के लिए मिट्टी के करवे और...