मेरठ, जुलाई 19 -- Meerut News: लोहिया नगर क्षेत्र के एमसीसी हॉस्पिटल के ओटी में एक कर्मचारी ने जहर का इंजेक्शन लगाकर प्रेमिका नर्स पकी हत्या कर दी। वारदात में अस्पताल के ही एक अन्य कर्मी ने आरोपी का साथ दिया और नर्स के हाथ पकड़े थे। पुलिस ने पूरी घटना का खुलासा करते हुए दोनों हत्यारोपी की गिरफ्तारी की है। नशे का इंजेक्शन भी बरामद किया गया है। फिलहाल परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। नेहा (25 वर्ष) निवासी फफूड़ा लोहियानगर स्थित एमसीसी हॉस्पिटल में नर्स थी। शनिवार सुबह वह अपनी ननद के साथ घर से ड्यूटी के लिए निकली थी। दोपहर करीब 12 बजे अस्पताल के ओटी में नहीं मृत मिली। शोर मचाने पर अस्पताल स्टाफ मौके पर पहुंचा। चिकित्सकों ने उसकी जांच की, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। लोहियानगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...