Meerut News: अवैध संबंधों और पिटाई का बदला लेने को किया था जानलेवा हमला
मेरठ, सितम्बर 29 -- Meerut News: मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव इलाहाबाद मढैया के जंगल में ई-रिक्शा चालक साजिद के साथ हुई सनसनीखेज वारदात के मामले में पुलिस ने हमलावर पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि उसके चालक के परिवार की महिला से अवैध संबंध थे। इस पर चालक ने आरोपी की पिटाई मोहल्ले में बेइज्ज्त किया था। इसी का बदला लेने के लिए उसने हत्या की साजिश रची थी। साजिश में आरोपी ने अपने एक दोस्त को भी शामिल किया। बता दें कि गत 24 सितंबर को हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के माजिदपुर निवासी साजिद अहमद पुत्र जमील अहमद पर मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव इलाहाबाद मढैया में ई-रिक्शा में आए दो युवकों ने कातिलाना हमला किया था। चाकुओं से गोदने के बाद उसकी गर्दन रेत दी थी। बाद में आरोपी साजिद को मृत समझकर मौके से फरार हो गए थे। साजिद फिलहाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.