Meerut News: अवैध रूप से खड़े आठ वाहनों के किए चालान
मेरठ, जुलाई 23 -- Meerut News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, परियोजना कार्यान्वयन इकाई (पीआईयू) मेरठ के निर्देशन में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 मेरठ-पौड़ी हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान राजमार्ग पर नियमों का उल्लंघन करते हुए खड़े पाए गए आठ वाहनों के चालान इंचौली थाना पुलिस ने किये। मवाना टोल प्लाजा के सुरक्षा प्रबंधक धर्मेंद्र कुशवाहा, बीपी सिंह व मोहित ने बताया कि सेफ्टी टीम ने वाहन चालकों को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा करना गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है। पीछे से आने वाले तेज गति के वाहनों की टक्कर से जान-माल की भारी क्षति होने की आशंका रहती है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध पार्किंग व अतिक्रमण पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.