Meerut News: अवैध निर्माण प्रकरण: मुख्यमंत्री के निर्देश पर रास्ता निकालने में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि
मेरठ, सितम्बर 23 -- Meerut News: सेंट्रल मार्केट, शास्त्रीनगर समेत शहर के अवैध निर्माणों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रास्ता निकालने की कवायद तेज हो गई है। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ दौरे में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सख्त निर्देश देते हुए रास्ता निकालने को कहा। इसके बाद मंगलवार को शहर के अन्य हिस्सों के निर्माण के मामलों को सुलझाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इस संबंध में मंगलवार को एक के बाद एक कई दौर की लंबी बैठकें हुईं। हालांकि व्यापारियों ने बैठकों को बेनतीजा बताया। वहीं जनप्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई है कि बुधवार को कोई रास्ता निकल सकता है। एक जनप्रतिनिधि के अनुसार मुख्यमंत्री ने अवैध निर्माण मामले का संज्ञान लिया है। इसके तहत मंगलवार को सबसे प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.