मेरठ, जुलाई 18 -- Meerut News: सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को आयोजित अंतरविद्यालय कैरम प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में तीन विद्यालयों के 38 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का परिचय दिया। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता ग्रुप-सी और ग्रुप-डी वर्ग में आयोजित की गई। ग्रुप-सी में सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल, सरधना के अर्नव सैनी ने प्रथम तथा विशेष कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल, मीरापुर के प्रणव और शांति निकेतन विद्यापीठ, मेरठ के आर्यन संयुक्त रूप से तृतीय रहे। वहीं, ग्रुप-डी में शांति निकेतन विद्यापीठ, मेरठ के काव्यांश ने पहला स्थान हासिल किया। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल, मीरापुर के सुहैल दूसरे स्थान प...