मेरठ, सितम्बर 7 -- Meerut News: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में 29 से 31 अगस्त तक मल्टीपर्पज हॉल, पांचली खुर्द, मेरठ में कबड्डी, बैडमिंटन एवं योग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में गढ़ रोड भटीपुराग गांव स्थित उमालोक पब्लिक स्कूल के कक्षा 08 के छात्र अर्जुन नागर ने बैडमिंटन प्रतियोगिता और योगासन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का गौरव बढ़ाया है। चेयरमैन आलोक भटनागर, डायरेक्टर अभिनव भटनागर, सचिव अंकित गुप्ता एवं प्रधानाचार्या डा. बबीता पाराशर ने छात्र को शुभकामनाएं दी और उसका उत्साहवर्धन किया। छात्र की उपलब्धि पर फिजिक्ल टीचर शिवा सिंधू का भी आभार व्यक्त किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...