मेरठ, सितम्बर 29 -- Meerut News: शराब पार्टी के दौरान मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी क्षेत्र के कितास निवासी अरुण ठाकुर पुत्र जयकुमार की हत्या करने के एक और आरोपी रतनपुरी निवासी अरुण प्रजापति को सरधना मार्ग पर चिरौड़ी नाले के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। बतादें कि अरुण दौराला चीनी मिल में मजदूरी करता था। 17 सितंबर की शाम अरुण अपने फुफेरे भाई अतुल, रतनपुरी निवासी कृष्ण ठाकुर, अरुण प्रजापति और दौराला थाना क्षेत्र के खेड़ी निवासी विशाल के साथ गन्ना ट्रक यार्ड के पास शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान हुई मारपीट के बाद ट्रैक्टर चालक रतनपुरी निवासी कृष्ण ठाकुर ने अरुण के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा कर हत्या कर दी थी। यह भी पढ़ें- हरिद्वार के हैप्पी हत्याकांड में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद इस मामले...