Meerut News: अराजकतत्वों ने तोड़ी गंगा पुल की अप्रोच रोड
मेरठ, जुलाई 12 -- Meerut News: मवाना-चांदपुर को जोड़ने वाले गंगा पुल की अप्रोच रोड को शनिवार रात को अराजकतत्वों ने तोड़ दिया, जिससे तेज प्रवाह में पानी बहने लगा तथा आवागमन पूर्ण रूप से बाधित हो गया। गंगा के उस पार जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एप्रोच रोड को सही करने पहुंची प्रशासन की टीम का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान नोकझोंक की नौबत तक आ गई। बाद में टीम बैरंग लौट गई। तीन दिनों तक हुई बारिश और सोती नदी के ओवरफ्लो होने के कारण लतीफपुर, किशनपुर, राठौरा कलां, हादीपुर गांवडी समेत कई गांवों के जंगलों में पानी भर गया। ऐसे में अराजकतत्वों ने शनिवार रात भीकुंड गांव में समीप पुल की अप्रोच रोड को जेसीबी लगाकर उखाड़ दिया, जिससे तेज प्रवाह के साथ पानी बहने लगा। लोगों का आवागमन बंद हो गया। इसकी सूचना जैसे ही भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.