Meerut News: अम्हैड़ा ग्राम प्रधान ने केबीसी में पहुंचकर बढ़ाई मेरठ की शान
मेरठ, अक्टूबर 9 -- Meerut News: उत्कृष्ट कार्यों के चलते अम्हैड़ा ग्राम प्रधान ऋचा सिंह को कौन बनेगा करोड़पति सीजन-18 में गेस्ट के रूप में बुलाया गया। इस दौरान शो में ऋचा सिंह ने अमिताभ बच्चन के सामने गांव में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। अम्हैड़ा ग्राम प्रधान ऋचा सिंह गांव में कराए गए विकास कार्यों को लेकर राज्य एवं केन्द्र स्तर पर सम्मानित हो चुकी हैं। इसी के चलते कुछ दिनों पूर्व केबीसी की तरफ से उन्हें शो में गेस्ट के रूप में आने के लिए आमंत्रित किया गया। 6 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश की अगुवाई करते हुए ऋचा सिंह अपने पति एडवोकेट रोबिन सिंह सिवाच के साथ मुंबई पहुंची। इनके अलावा बंगाल, राजस्थान और बिहार से भी तीन ग्राम प्रधान शो में शामिल हुए। 7 अक्टूबर रात साढ़े 12 बजे तक शो की शूटिंग पूरी हुई। शो में अमिताभ बच्चन ने ग्राम प्रधानों से विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.