मेरठ, सितम्बर 16 -- Meerut News: अभियंता दिवस पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, मेरठ के तत्वावधान में पीडब्लूडी परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम डा.वीके सिंह ने किया। इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, नगरायुक्त सौरभ गंगावार और सीएमओ डा. राम प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। पीडब्लूडी के अभियंताओं के अनुसार यह कार्यक्रम महासंघ के प्रेरणास्रोत स्व.इं.आरके दत्त की पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष 15 सितंबर को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है। शिविर में पीडब्लूडी, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, आरईएस, नगर निगम, जल निगम, इलेक्ट्रिक एवं मैकेनिकल विभाग और लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों, अभियंताओं और कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur New...