Meerut News: अभद्रता के विरोध में महिला से मारपीट
मेरठ, नवम्बर 3 -- Meerut News: कालंद गांव में एक महिला ने दबंग लोगों पर अभद्रता के विरोध में मारपीट व अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को गांव से निकालने तथा रात में झोपड़ी में आग लगाने की धमकी दी। महिला के अनुसार, बीती 30 अक्टूबर को सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच कई दंग लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए गाली-गलौज और अभद्रता की। आरोप है कि इस दौरान उसके कपड़े फाड़ दिए गए और अश्लील हरकतें की गईं। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने गहने भी छीन लिए। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। अब महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.