मेरठ, अगस्त 7 -- Meerut News: मेरठ। चौ.चरण सिंह विवि कैंपस एवं संबद्ध कॉलेजों में एलएलएम, एमएड, एमपीएड एवं बीपीएड पाठ्यक्रमों में अगस्त में प्रस्तावित प्रवेश परीक्षा में 9424 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए हैं। कुल आवेदनों में 4019 केवल एलएलएम में प्रवेश के लिए हैं। कैंपस एवं कॉलेज दोनों में एलएलएम पाठ्यक्रम में करीब आठ सौ सीटें हैं। ऐसे में इस पाठ्यक्रम में प्रत्येक सीट पर पांच छात्र-छात्राओं की दावेदारी होगी। विवि कैंपस एवं कॉलेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बंद हो चुकी है। विवि के अनुसार इन पाठ्यक्रमों में अब अंतिम तिथि नहीं बढ़ेगी। 20 अगस्त को उक्त प्रवेश परीक्षा प्रस्तावित है। विवि के अनुसार उक्त चारों पाठ्यक्रमों में 14 हजार 215 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए और इनमें से 9424 ने ही फीस जमा करते हुए अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी की है। प्रक...