मेरठ, नवम्बर 4 -- Meerut News: मेरठ। युवाओं को नौकरी का इंतजार करने के साथ-साथ स्वयं का व्यवसाय एवं उद्यम स्थापित करने का भी प्रयास करना चाहिए। युवा अपनी क्षमताओं को पहचानें, नए अवसरों का लाभ उठाएं और रोजगार सृजनकर्ता बनें। सीसीएसयू एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में हुए स्वदेशी उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन में यह बात स्वावलंबी भारत अभियान के अखिल भारतीय संगठक कश्मीरी लाल ने उक्त अपील की। उन्होंने मीना बिंद्रा सहित विभिन्न सफल उद्यमियों की यात्रा साझा करते हुए कहा कि दृढ़ संकल्प, नवाचार और निरंतर प्रयासों से उद्यमिता क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है। कुलपति प्रो.संगीता शुक्ला ने युवा पीढ़ी से साहस, जिम्मेदारी एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की अपील करते हुए स्थानीय एवं स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने को प्रेरित किय...