Meerut News: अनुशासन और नियमित उपस्थिति से मिलेगी सफलता: नीलम सिंह
मेरठ, अक्टूबर 9 -- Meerut News: राजकीय महिला महाविद्यालय खरखौदा में शुक्रवार को अभिविन्यास कार्यक्रम एवं शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन का संयुक्त आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या नीलम सिंह, प्राध्यापकों और अभिभावकों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता डॉ. सीमा गौतम ने छात्राओं को महाविद्यालय की आचार संहिता, अनुशासन, नियमित उपस्थिति, समय पालन, स्वच्छता और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अनुशासित जीवन सफलता और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। डॉ. रचना बालियान ने सम्मेलन के उद्देश्यों और उसकी रूपरेखा पर प्रकाश डाला।प्राचार्या नीलम सिंह ने कहा कि शिक्षकों और अभिभावकों का साझा उद्देश्य छात्राओं का सर्वांगीण विकास और उनकी प्रतिभा को निखारना है। उन्होंने छात्राओं के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.