Meerut News: अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ स्काउट्स-गाइड्स शिविर का शुभारंभ
मेरठ, अक्टूबर 31 -- Meerut News: मवाना हस्तिनापुर मार्ग पर स्थित ट्रांसलम एकेडमी में शुक्रवार को हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के तत्वावधान में दो दिवसीय स्काउट्स एवं गाइड्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का शुभारंभ ध्वजारोहण और अनुशासित स्काउट्स-गाइड्स प्रार्थना के साथ किया गया। राज्य मुख्यालय आयुक्त विवेक तरार के निर्देशन में शिविर प्रभारी अभिषेक माथुर और मेरठ मंडल के एएसओसी अंकित चौधरी ने विद्यार्थियों को स्काउटिंग के महत्व से अवगत कराया। छात्र-छात्राओं को परेड, प्राथमिक चिकित्सा, विभिन्न प्रकार की गांठ एवं बंधन, टेंट पिचिंग, ध्वज शिष्टाचार, टीम बिल्डिंग तथा आपदा प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया। प्रधानाचार्य धीरज आर्य, मोहित चौधरी, ऋचा, उत्कर्ष रस्तोगी, भव्या बत्रा, प्रगति जैन, रेनू चौहान, सलोनी, नीरा, राशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.