मेरठ, जुलाई 17 -- Meerut News: किनौनी-कैथवाड़ी संपर्क मार्ग पर स्थित बजाज शुगर मिल के निकट शुक्रवार सुबह सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ईको कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पोल क्षतिग्रस्त हो गया और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति तत्काल ठप हो गई। हालांकि, हादसे के बाद बिजली लाइन में करंट नहीं होने से कार में आग लगने या करंट फैलने जैसी बड़ी दुर्घटना टल गई। सरूरपुर क्षेत्र के डाहर गांव निवासी नदीम गांव-गांव फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता है। शुक्रवार सुबह वह दिल्ली से कपड़ा खरीदने के लिए अपनी ईको कार से निकला था। उसके साथ पड़ोस की 80 वर्षीय हसीना पत्नी अली फरान भी दिल्ली जाने के लिए कार में सवार हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार जैसे ही कैथवाड़ी गांव से आगे बजाज शुगर मिल के पास पहुं...