मेरठ, अक्टूबर 15 -- Meerut News: मेरठ। हैदराबाद में आयोजित 7वीं सीआईएससीई नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ की अनन्या सक्सेना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण जीता। हैदराबाद में सीआईएससीई नेशनल चैंपियनशिप में सोफिया गर्ल्स स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा अनन्या ने शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 बालिका वर्ग की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में अनन्या ने 35.79 मीटर की दूरी दर्ज कर नया मीट रिकॉर्ड बनाया। अनन्या का चयन दिसंबर में होने वाले स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) गेम्स के लिए भी हुआ है। अब अनन्या आज हैमर थ्रो स्पर्धा में भी चुनौती पेश करेंगी। वह स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच विशाल सक्सेना के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। यह भी पढ़ें- पवानी ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण यह भी पढ़ें- Kanpur News: 13 सदस्यीय एथलेटि...