Meerut News: अनधिकृत ई-रिक्शा विक्रेताओं पर कार्रवाई, दो दुकानें बंद कराईं
मेरठ, अगस्त 27 -- Meerut News: मेरठ में बिगड़ती यातायात व्यवस्था और अनधिकृत ई-रिक्शा बिक्री के खिलाफ बुधवार को यातायात पुलिस और एआरटीओ की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। एल-ब्लॉक से हापुड़ अड्डा होते हुए बेगमपुल तक चले अभियान में ई-रिक्शा विक्रेताओं के दस्तावेज जांचे गए। एल-ब्लॉक, हापुड़ रोड स्थित दो विक्रेताओं की दुकानें अनधिकृत मिलने पर बंद करा दी गईं। दोनों संचालकों को एक-एक लाख रुपये के जुर्माने का नोटिस दिया गया। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देश पर एसपी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव और एआरटीओ टीम के साथ कार्रवाई में शामिल रहे। विक्रेताओं से सीआईआरटी प्रमाणपत्र, टेस्टिंग प्रमाणपत्र और बिक्री संबंधी दस्तावेज मांगे गए। जांच में पार्टनरशिप ई-रिक्शा और वीएनआर दीवान के संचालन में अनियमितता मिली। यह भी पढ़ें- Bijnor News: अभियानः 130 ई-रिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.