मेरठ, जुलाई 7 -- Meerut News: तहसील परिसर में बार एसोसियेशन के सभागार कक्ष में बार एसोसियेशन मवाना की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी वर्ष 2026-27 की पहली सभा मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बार के अध्यक्ष श्रीबल्लभ एडवोकेट ने की, जबकि संचालन सचिव महमपाल सिंह एडवोकेट ने किया। सभा में कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अधिवक्ताओं के हितों एवं सुविधाओं से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया तथा उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया। बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय की जानकारी देते हुए सचिव महमपाल सिंह ने बताया कि अधिवक्ताओं के नए आईडी कार्ड बनवाए जाएंगे, परिसर में महिला एवं पुरुष अधिवक्ताओं के लिए अलग-अलग शौचालय तथा वॉशबेसिन की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी, तहसील परिसर में एटीएम स्थापित कराने के लिए जिलाधिकारी मेरठ से वार्ता की ज...