मेरठ, सितम्बर 24 -- Meerut News: शास्त्रीनगर-सेंट्रल मार्केट के बाद अब अवैध निर्माणों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पूरे शहर पर आई आंच को लेकर सपा विधायक अतुल प्रधान ने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों के भवनों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। मेरठ आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत भाजपाइयों द्वारा दो दिनों तक बुलडोजर लगाकर पुष्पवर्षा करके लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने एवं चिढ़ाने का काम किया। क्या बुलडोजर को ताकत का प्रतीक, स्टेट्स सिंबल बना लिया। सपा विधायक अतुल प्रधान फेसबुक पर लाइव आकर कहा कि अस्पतालों-स्कूलों से लेकर शहर के दूसरे इलाकों में लोगों को नोटिस दिये जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- अयोध्या से मेरठ तक लोगों को बेघर कर रही सरकार : अखिलेश यादवसमस्या पर ध्यान इस मामले को लेकर मेरठ बंद रहा था। इस...