Meerut News: अटेरना पुल पर जाम लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मेरठ, अक्टूबर 13 -- Meerut News: देवबंद में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग को लेकर अटेरना पुल पर जाम लगाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने भमोरी निवासी कैलाश, कुशावली निवासी वरुण समेत 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की इस कार्यवाही से लोगों में रोष है। उधर, पुलिस ने वीडियो और फोटो के आधार पर लोगो को चिन्हित करना शुरू कर दिया था। बता दें, कि देवबंद के पास हुए सड़क हादसे में कुशावली गांव के चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया था। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता और घायलों के उपचार की व्यवस्था कराने की मांग उठाई थी। अंतिम संस्कार के दौरान अधिकारियों व जनप्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.