मेरठ, अगस्त 29 -- Meerut News: हस्तिनापुर क्षेत्र के फाजलपुर गांव में सड़क हादसे में श्रमिक सतेंद्र कुमार (26 वर्ष) पुत्र फूल सिंह की मौत हो गई। शनिवार की देर शाम वह मोटरसाइकिल से रठौरा खुर्द जा रहा था। छोटी चामरौद गांव के बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर गया। परिजन उसे तुरंत निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अचानक हुए इस हादसे से उसकी पत्नी सोनी, आठ वर्षीय पुत्र देवेश और छह वर्षीय पुत्री दिव्या का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी कमल शंकर त्रिवेदी का कहना है कि मामले में अभी कोई तहरीर...