मेरठ, अक्टूबर 15 -- Meerut News: बुधवार देरशाम हाईवे पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को दौराला सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। कनौड़ा गांव निवासी प्रवेश कुमार मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। वह बुधवार देर सायं दौराला से मजदूरी कर घर लौट रहा था। गांव के सामने हाईवे पार करते वक्त मुजफ्फरनगर की ओर से आए अज्ञात वाहन टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चालक वाहन लेकर भाग निकला। घालय को दौराला सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से परिजन रेफर कराकर मोदीपुरम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...