Meerut News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत
मेरठ, सितम्बर 7 -- Meerut News: डीपीएम पब्लिक स्कूल के सामने रविवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपांकर (50) पुत्र खोखन निवासी शकुंतला कॉलोनी, हस्तिनापुर के रूप में हुई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा सके। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। व्यक्ति की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.