मेरठ, अक्टूबर 7 -- Meerut News: सरधना-बिनोली मार्ग पर बुधवार रात करीब आठ बजे खेड़ी पुल के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कस्बा खिवाई निवासी फरजाना पत्नी इरशाद अपने बेटे चाहत के साथ जसड़ सुल्तान नगर से रिश्तेदारी से बाइक द्वारा खिवाई लौट रही थी। बुधवार रात करीब आठ बजे जब दोनों खेड़ी पुल के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। टक्कर लगने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और फरजाना व उसका बेटा चाहत सड़क पर जा गिरे। बताया गया कि मां-बेटे के सड़क पर गिरते ही पीछे से तेज ग...