मेरठ, अक्टूबर 26 -- Meerut News: मुंडाली क्षेत्र के गांव अजराड़ा में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम व हर्षोंल्लास से मनाई गई। इस मौके पर गांव में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री शेखर त्यागी व बजरंग दल के प्रांत संयोजक निमेष वशिष्ठ की अगुवाई में मर्हिष वाल्मीकि की शोभयात्रा निकाली गई। शोभयात्र गांव की मुख्य चौपाल से प्रारंभ हुई और पूरे गांव भ्रमण करने के उपरांत गांव के महर्षि वाल्मीकि मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। जहां पूरे विधि विधान से महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति स्थापना की गई। इस मौके पर सभी लोगों ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन, आदर्शों एवं उनके महान योगदान को याद किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान हर्ष भारद्धाज, गौरव कुमार, जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी, विकास पंडित, हर्...