Meerut News: अगस्त ने तोड़ दिया डेढ़ दशक की बारिश का रिकॉर्ड
मेरठ, अगस्त 25 -- Meerut News: अलनीनो के असर से कम बारिश के अनुमान के उलट मेरठ में अगस्त में बारिश ने डेढ़ दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 2011-2026 तक के 16 वर्षों में मेरठ में इस बार सर्वाधिक 406.2 मिमी बारिश हो चुकी है। इस अवधि में अभी तक सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड 2012 में 292.3 मिमी था, जबकि इस बार लगभग इससे दोगुनी बारिश हो चुकी है। अगस्त के बचे दिनों में भी बारिश के आसार बने हुए हैं। इस स्थिति में बारिश का यह ग्राफ और ऊपर जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 24 अगस्त तक मेरठ में 406.2 मिमी बारिश हुई जो सामान्य से 86 फीसदी अधिक है। उक्त अवधि में केवल पांच बार ही मेरठ में 200 से 300 मिमी के बीच बारिश हुई जबकि पहली बार इसने इस सीमा को पार करते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया। मेरठ में अगस्त महीने में 126 वर्षों में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड 1963 का है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.