मेरठ, जुलाई 23 -- Meerut News: प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 के अमर क्रांतिवीर बाबा नरपत सिंह का 169वां बलिदान दिवस बुधवार को ऐतिहासिक गांव अकलपुरा में मनाया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा नरपत सिंह के शौर्य, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उनके इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही क्षेत्र में जनजागरण अभियान चलाने और सरकार से उनकी स्मृतियों को स्थायी रूप देने की मांग उठाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत हवन और बाबा नरपत सिंह को पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। इसके बाद कक्षा आठ की छात्रा श्रंया धीमान द्वारा बनाई गई बाबा नरपत सिंह की चित्रकला अध्यक्ष मंडल को भेंट की गई, जिसकी सभी ने सराहना की। समारोह की अध्यक्षता सुभाष प्रधान पाली एवं भगवत सिंह कपसाड़ ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अजय सोम ने किया। स्वागत समिति ...