Meerut News: अकबरपुर सादात में तेंदुए का हमला, बकरी को बनाया निशाना
मेरठ, अगस्त 21 -- Meerut News: बहसूमा क्षेत्र के अकबरपुर सादात और आसपास के गांवों में तेंदुए की दहशत लगातार बनी हुई है। शुक्रवार को बहसूमा जाने वाले रास्ते पर ग्रामीण की बकरी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ बकरी को उठाकर बाजरे के खेत की ओर ले गया। ग्रामीण के शोर मचाने पर तेंदुआ बकरी को खेत में छोड़कर भाग गया। अकबरपुर सादात निवासी पप्पू पुत्र कालू शुक्रवार को बहसूमा वाले रास्ते पर बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान अचानक तेंदुए ने बकरी पर हमला कर दिया और उसे उठाकर खेत की ओर ले गया। बकरी के मालिक ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी मौके की ओर दौड़ पड़े। लोगों की आवाज सुनकर तेंदुआ बकरी को बाजरे के खेत में छोड़कर भाग गया। ग्रामीण घायल और लहूलुहान बकरी को किसी तरह घर लेकर पहुंचे।घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण मोनू पंवार घौरिया, रविंद्र, सतेंद्र, गजें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.