मेरठ, अक्टूबर 30 -- Meerut News: चौधरी चरण सिंह विवि की अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को चार मुकाबले खेले गए। भामाशाह पार्क पर एएस कॉलेज लखावटी, डीएवी कॉलेज बुलंदशहर, जीडीसी कॉलेज नोएडा और सीसीएसयू परिसर मेरठ की टीमों ने जीत दर्ज की। शुभारंभ मुख्य अतिथि सीसीएसयू के निदेशक शोध एवं भौतिक विज्ञान विभाग के प्रोफेसर बीरपाल सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मेरठ कॉलेज के प्राचार्य एवं आयोजन अध्यक्ष प्रो. नीरज कुमार और आयोजन सचिव प्रो. वीरेंद्र कुमार ने उनका स्वागत किया। दोपहर बाद के सत्र में मुख्य अतिथि मेरठ कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभाग के प्रो. अजय चौहान रहे। मेरठ कॉलेज की मेजबानी में हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में एएस कॉलेज लखावटी, दूसरे मैच में डीएवी कॉलेज बुलंदशहर, तीसरे मुकाबले में जीडी...