मेरठ, अक्टूबर 6 -- Meerut News: मेरठ, मुख्य संवाददाता वी कमिट सोशिएल संस्था के तत्वावधान में आईआईएमटी माल रोड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय संस्थान में अंतरविद्यालयीय स्वरचित हिन्दी कविता पाठ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस प्रतियोगिता में मेरठ के 13 प्रतिष्ठित विद्यालयों के 26 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्था का मुख्य उद्देश्य बाल कवियों की सृजनात्मक प्रतिभाओं को विकसित एवं रक्षित करना है। बच्चों की कविताओं में देश की परिधियों, विषमताओं, विसंगतियों, नारी और परिवार जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों के प्रति गहरी संवेदनशीलता देखने को मिली। ​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कवि मनोज कुमार मनोज रहे, जिन्होंने अपनी कविताओं से प्रतिभागियों और दर्शकों का मनोबल बढ़ाया। विशिष्ट...