मेरठ, अक्टूबर 2 -- Meerut News: अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर बुधवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्षेत्रीय खेल कार्यालय और जिला प्रशासन के द्वारा 400 मीटर वॉकथॉन का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा और समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में हुई इस वॉकथॉन में 11 वरिष्ठ नागरिकों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव और कोच गौरव त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ 400 मीटर की दौड़ पूरी की। जिसमें शमी ने प्रथम, फकीर चंद ने द्वितीय, फतेह चंद शर्मा ने तृतीय और पवन कुमार ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Meerut News: 250 से अधिक वरिष्ठजनों ने मनाया...