मेरठ, अक्टूबर 5 -- Meerut News: पल्लवपुरम पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की 17 बाइक, दो तमंचे और दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में पल्लवपुरम, दौराला, खतौली और देवबंद क्षेत्र से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की है। सीओ दौराला शिवा ठाकुर ने बताया कि पल्लवपुरम पुलिस ललसाना चौराहे के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार युवकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। युवकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया। तलाशी में प्रियांशु और दक्ष के पास से दो तमंचे और दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों की पहचान इंचौली थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी प्रियांशु, विराज, लावड...