Meerut News: अंडर-20 कॉमनवेल्थ में दम दिखाएगी मवाना की इतिशा चौधरी
मेरठ, नवम्बर 7 -- Meerut News: एएस इंटर कॉलेज मवाना की कक्षा 12 (अंग्रेजी माध्यम) की छात्रा इतिशा चौधरी ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इतिशा का चयन अंडर-20 कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप-2026 के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। मवाना क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर निवासी आकाशदीप की पुत्री इतिशा चौधरी ने छह नवंबर को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित चयन ट्रायल में 76 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। ट्रायल में सफलता हासिल करने के बाद अब इतिशा चार से छह दिसंबर तक दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होने वाली कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।इतिशा की इस उपलब्धि पर मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, अपर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.