MCX Gold Silver Price: आज फिर टूटा सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें आज के ताजा भाव
नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- Gold Silver Price Today, 16 November 2026: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। पिछले सप्ताह बड़ी गिरावट के बाद नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत में भी दोनों कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिला। अमेरिकी डॉलर की मजबूती, बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर बढ़ाए जाने की आशंका ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार 16 नवंबर को सुबह करीब 9:30 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना करीब Rs.1,35,612 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसमें पिछले बंद भाव के मुकाबले करीब 0.8% की गिरावट थी। वहीं, चांदी के दिसंबर वायदा भाव में करीब 2.94% की कमजोरी आई और यह लगभग Rs.1,71,127 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.