राहुल मानव, मार्च 31 -- दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की मंगलवार को हुई बैठक में कुल 18 में से नौ सदस्य रिटायर हो गए। निगम के नियम के मद्देनजर स्थायी समिति की वित्तीय वर्ष की अंतिम बैठक में कुल सदस्यों में से आधे सदस्यों को सेवानिवृत्त किया जाता है। इस प्रशासनिक कार्यवाही के तहत भाजपा के कुल छह सदस्य और आम आदमी पार्टी के कुल तीन सदस्य रिटायर हुए। जिसमें भाजपा के सदन से एक और आप के दो सदस्य, जबकि जोनों की वार्ड समिति में से स्थायी समिति के भाजपा के पांच और आप के एक सदस्य रिटायर हए। अब मौजूदा स्थिति में स्थायी समिति में कुल नौ सदस्य हैं। अब कुल नौ सदस्यों में से भाजपा के पांच और आप के चार सदस्य हैं। इसमें सदन से भाजपा के दो सदस्य और आप के एक सदस्य हैं। जबकि जोनों की वार्ड समिति में भाजपा के तीन सदस्य और आप के तीन सदस्य हैं। अब रिटायर हुए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.