नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- दिल्ली नगर निगम की शिक्षा समिति की मंगलवार को बैठक हुई। शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने बताया कि इस बैठक में निगम के विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, छात्रों के दाखिले बढ़ाने, बच्चों को मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान करने, स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार करने और स्वच्छता, सुरक्षा व प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि शिक्षा समिति ने सभी जोनों को स्कूल चलो अभियान को 50 हजार नए बच्चों के दाखिले करने का लक्ष्य रखा है।गुणवत्ता शिक्षा के लिए नई समिति का गठन होगा शिक्षा समिति अध्यक्ष ने बताया कि बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित करने के उद्देश्य से शिक्षाविदों की मूल्य आधारित एक विशेष समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। इसमें नैत...