MCD सफाई कर्मचारी की चाकू गोदकर हत्या, यूनियन ने पूरी दिल्ली में ऑटो-टिपर बंद करने का किया एलान
पीटीआई, अगस्त 16 -- दिल्ली के कल्याणपुरी में रविवार सुबह दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) कर्मचारी की चाकू गोदकर हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सफाई कर्मचारियों ने आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए धरना दिया। इस मामले में अब दिल्ली सफाई कर्मचारी यूनियन ने एलान किया है कि वे सोमवार से कचरा उठाने वाले छोटे वाहन (ऑटो-टिपर) को सड़कों पर नहीं उतारेंगे। यूनियन की मांग है कि कर्मचारी की हत्या करने वाले की गिरफ्तारी होनी चाहिए, कर्मचारी के परिवार के लिए मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। यूनियन के सदस्यों ने कहा है कि वे कामकाज रोकने के लिए दिल्ली में मौजूद ऑटो-टिपर डिपो जाएंगे इसके साथ ही सोमवार को ही प्रदर्शन भी कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो में CISF जवान की लड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.