नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी की बैठक में पार्षदों के फंड को लेकर विपक्ष ने भारी हंगामा किया और माइक तोड़ने, चाय उछालने जैसे आरोप लगे, जिसके कारण कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। इसके बावजूद सदन में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए, जिनमें सिंघोला में कचरा निस्तारण संयंत्र स्थापित करना शामिल है। साथ ही, त्योहारों के लिए 2500 अतिरिक्त सफाई कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। निगम ने पलूशन पर रोक लगाने के लिए सड़कों की सफाई, मलबा निस्तारण के लिए स्थल तय करने और 24 घंटे निगरानी के लिए कैमरे लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं।सालाना 2 करोड़ के फंड देने को लेकर विरोध एमसीडी के सदन की बैठक में विपक्ष के पार्षदों ने प्रत्येक पार्षदों को सालाना 2 करोड़ रुपये के फंड देने को लेकर विरोध किया। इसके बाद महापौर प्रवेश वाही ने कुछ देर के लिए सदन की...