रजनीश कुमार पाण्डेय, अप्रैल 29 -- केशव चौक के पास स्थित दिल्ली नगर निगम की इमारत की छत से गिरकर एक सहायक स्वच्छता निरीक्षक (एएसआई) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हादसा शुक्रवार दोपहर में हुआ। मृतक की पहचान 58 वर्षीय राजकुमार सोलंकी के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि राजकुमार पिछले तीन महीने से निलंबित थे और इस बीच में उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं भी हो गई थीं। ठीक होने के बाद वह अपनी बहाली की पैरवी को लेकर निगम उपायुक्त कार्यालय पहुंचे थे। परिजनों ने आशंका जताई है कि उनकी बहाली न होने से राजकुमार परेशान थे। इसी बीच उनकी मौत से परिवार पर बड़ी आफत आ गई है। परिजनों का दावा है कि कार्यालय परिसर में करीब दो घंटे तक उनका शव पड़ा रहा लेकिन किसी कर्मचारी ने उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचाया। पुलिस के आने के बाद ही उन्हें अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.