नई दिल्ली, जून 27 -- दिल्ली नगर निगम ने छूट के साथ संपत्ति कर जमा करने की तारीख बढ़ा दी है। शुक्रवार को ढाई साल बाद हुई नगर निगम की स्थायी समिति की बैठक में इसका निर्णय लिया गया। बैठक में सदस्यों ने नगर निगम की मानसून तैयारियों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। दिल्ली नगर निगम ने संपत्ति कर भुगतान पर 10 प्रतिशत छूट को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है। यह निर्णय शुक्रवार को सिविक सेंटर में आयोजित स्थायी समिति की पहली बैठक के दौरान पारित कई प्रस्तावों में से एक था। बैठक की अध्यक्षता स्थायी समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष सत्य शर्मा ने की। बैठक में सभी सदस्यों ने जन कल्याण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के बाद शर्मा ने बताया कि सदस्यों ने नगर निगम की मानसून तैयारियों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि एमसीडी आयुक्त ने समिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.