नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- दिल्ली हाई कोर्ट से भी एक ठेले वाले को राहत नहीं मिली। उसने याचिका दायर कर कहा कि एमसीडी ने सराय काले खां, रिंग रोड से उसका लाइसेंसधारी ठेला हटा लिया। उसने सामान लौटाने और वहां छेला लगाने की अनुमति देने की मांग की थी। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने सराय काले खां स्थित रिंग रोड पर लगातार लगने वाले जाम को गंभीर समस्या बताते हुए चिंता जताई है। अदालत ने कहा कि लंबे समय से यहां ट्रैफिक बाधित हो रहा है, जिसमें अवैध रूप से खड़े वाहनों और बड़ी संख्या में मोबाइल विक्रेताओं की भी भूमिका है। अदालत ने वहां ठेला लगाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। एमसीडी की ओर से पेश की गई तस्वीरों पर चिंता जताते हुए अदालत ने कहा कि जाम से निपटने के लिए संबंधित एजेंसियों को ठोस कदम उठाने होंगे। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह और न्यायमूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.