नई दिल्ली, जुलाई 16 -- दिल्ली में एक दिन पहले हुए MCD की जोनल कमेटी चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को अपने तीन पार्षदों को पार्टी से निलंबित कर दिया है। इस बारे में पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एक आदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने बताया कि निम्नलिखित MCD पार्षदों को आम आदमी पार्टी से निलंबित किया जाता है। इस दौरान उन्होंने श्रीमती निर्मला देवी (शर्मा), श्रीमती कृष्णा राघव और श्रीमती सुल्ताना आबाद को पार्टी की सदस्यता से निलंबित कर दिया। हालांकि अपने इस आदेश में सौरभ भारद्वाज ने पार्षदों को सस्पेंड करने की वजह का खुलासा नहीं किया, लेकिन माना जा रहा है कि पार्टी ने इन पार्षदों पर यह कार्रवाई MCD की जोनल कमिटी के कल हुए चुनावों में क्रॉस-वोटिंग के आरोप लगने के बाद की है।आम आदमी पार्टी से निलंब...