MCD के स्कूलों पर तकरार, AAP के आरोपों से BJP का इनकार; मेयर ने कहा- एक भी बंद नहीं किया गया
नई दिल्ली, मई 22 -- दिल्ली नगर निगम के स्कूलों को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। निगम में विपक्ष के नेता के कई स्कूलों को बंद करने के आरोप को मेयर ने नकार दिया है। मेयर ने कहा कि एक भी स्कूल को बंद नहीं किया गया है। जब नगर निगम में बीजेपी की वापसी हुई तब 1514 स्कूल चल रहे थे और आज भी उतने ही स्कूल चल रहे हैं।आरोपों को पूरी तरह से झूठा बताया दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही ने आम आदमी पार्टी के उन आरोपों को खारिज कर दिया कि 48 स्कूलों को 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' में बदला जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी स्कूल बंद नहीं किया गया है और सभी 1514 प्राइमरी स्कूल अभी भी चल रहे हैं। मेयर के दफ्तर से जारी एक बयान में वाही ने दिल्ली नगर निगम में विपक्ष के नेता अंकुश नारंग द्वारा लगाए गए आरोपों को पूरी तरह से झूठा बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.